जनमानस की सशक्त आवाज थे विरसा: श्रवण पाठक।

जनमानस की सशक्त आवाज थे विरसा: श्रवण पाठक।
भारत के भाल पे गौरव का तिलक थे विरसा मुंडा: जिला समन्वयक।
संपूर्ण जिले में जन अभियान परिषद ने मनाई विरसा मुंडा जयंती।
भिण्ड। वनवासियों को जीवन की सच्ची राह पर लाने का विरसा मुंडा ने किया। वे उनके लिए भगवान स्वरूप थे। जन मानस की सशक्त आवाज बनकर उन्होंने भारत को अग्रेजों से लोहा लेना सिखाया, हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं भगवान विरसा। उक्त बात भारत विकास परिषद के संभागीय समन्वयक श्रवण पाठक ने कही। वे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद की संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, नवांकुर संस्था नवजीवन सहायतार्थ संगठन के प्रतिनिधि अतुलकांत शर्मा, समस्त मेंटर्स, छात्र और समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर नीरज शर्म, आभार जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने किया।
पी एम श्री एमजेएस कॉलेज सभागार में पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के बाद बोलते हुए मुख्य अतिथि श्रवण पाठक ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक सुधारक और लोक नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी व्यवस्था के अत्याचारों के विरुद्ध आदिवासी समाज को संगठित किया और उन्हें ‘उलगुलान’ (महान विप्लव) के लिए प्रेरित किया। उन्हें उनके अनुयायियों द्वारा “धरती आबा” (पृथ्वी का पिता) और “भगवान” का दर्जा दिया गया है। जिला समन्वयक शिवप्रताप भदौरिया ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिन्होंने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि आदिवासी समाज को उनकी जड़ों, संस्कृति और स्वाभिमान से भी जोड़ा लोगो में जागरूकता लाने के लिए आप के द्वारा नारा दिया गया कि ‘अपना देश-अपना राज’ तथा कम आयु में निधन के बावजूद, बिरसा मुंडा ने महान रणनीति, साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। वे एक साहसी नेता, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और दूरदर्शी के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए जो संघर्ष किया, उसी के कारण उन्हें ‘भगवान बिरसा मुंडा’ के रूप में पूजा जाता है। इसके बाद मेंटर सहित अन्य वक्ताओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया।कुल मिलाकर यह कहना गलत न होगा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के भाल पे गौरव का तिलक थे। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र छात्रा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मेंटर नीरज शर्म, आभार जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने किया।




