भारत विकास परिषद के बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत एसएएफ परिसर में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम।

भारत विकास परिषद के बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत एसएएफ परिसर में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम।
कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में आयुष विभाग भिण्ड द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तारतम्य में आज “योगाभ्यास कार्यक्रम” का आयोजन जिला मुख्यालय पर एसएएफ परिसर में भारत विकास परिषद के बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत कराया गया।
कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित Commom Yoga Protocol के तहत योगाभ्यास कराया गया। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक जनसामान्य को योग से जोड़कर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। इस दौरान विभाग के आयुष चिकित्सकों ने जनसामान्य को योगाभ्यास से होने वाले लाभ एवं विभिन्न बीमारियों में उपयोगी आसन एवं प्राणायाम की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक बच्चे एवं अभिभावकों को न सिर्फ़ आगामी 21 जून के कार्यक्रम में अपितु बेहतर स्वास्थ्य हेतु 365 दिन योगाभ्यास करने की सलाह दी गई, उपस्थित जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं योग से नियमित जुड़े रहने व दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।




