कलेक्टर ने आंगनबाडी केन्द्र के संचालन समय में किया आंशिक परिवर्तन, प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाडी केन्द्र।
कलेक्टर ने आंगनबाडी केन्द्र के संचालन समय में किया आंशिक परिवर्तन, प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाडी केन्द्र।
*शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये किया आदेश*
कलेक्टर भिण्ड ने मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र के परिपालन में वर्तमान में शीत ऋतु में शीत लहर के कारण आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक आंशिक परिवर्तन किया है। जिसमें आंगनबाडी केन्द्र खोलने का समय प्रात: 10:00 बजे, बच्चों के नाश्ता का समय प्रातः 10:15 बजे, बच्चों के भोजन का समय दोपहर 12:30 बजे तथा बच्चों की ऑंगनबाडी केन्द्र से छुट्टी का समय दोपहर 02:00 बजे रहेगा। दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन पूर्ववतः रहेगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




