बन्दूक से फायर कर दहशत फैलाने वाले एक वर्ष से अधिक फरार आरोपी को मौ,झांकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बन्दूक से फायर कर दहशत फैलाने वाले एक वर्ष से अधिक फरार आरोपी को मौ,झांकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जॉन सुशान्त कुमार सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक भिंण्ड डॉ असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड संजीव पाठक के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोहद सौरभ कुमार एवं थाना प्रभारी निरी० डाँ संतोष यादव के मार्ग दर्शन में थाना मी क्षेत्रार्गत बन्दूको से फायर कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगण विनोद शर्मा व मदनमोहन शर्मा निवासीगण उपमन्यु का पुरा करवास के विरुद्ध थाना मौ में अपराध क्रमांक 182/2023 धारा 308,294,34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था उक्त प्रकरण मे धारा 25/27 व 29/30 आर्म्स एक्ट इजाफा की गई थी। जिसमें आरोपी विनोद शर्मा एक वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी विनोद शर्मा पुत्र रामेश्वरदयाल शर्मा निवासी ग्राम उपमन्यू का पुरा करवास थाना मी जिला भिण्ड को आज दिनांक 23/09/2024 को ग्राम उपमन्यु का पुरा से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय गोहद मे पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका – उक्त सराहनीय कार्य मे पुलिस थाना मौ थाना प्रभारी निरी० डाँ संतोष यादव, उनि० विवेक प्रभात चौकी झांकरी प्रभारी, प्र.आर. 308 पान सिह, प्र.आर 398 इरशाद अली, आर 863 गिर्राज सिह, आर 963शैलेन्द्र सिह, आर 1193 महेश यादव, आर 420 राकेश तोमर, व्हीडीएस वीर सिह कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।




