No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अन्तर्गत समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य प्रथम चरण का हुआ प्रशिक्षण।

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अन्तर्गत समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य प्रथम चरण का हुआ प्रशिक्षण।

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अन्तर्गत दिनांक 25 व 26 फरवरी 2026 को कार्यालय कलेक्टर सभागार भिण्ड में समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व 23 व 24 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए चार्ज अधिकारियों/तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 4 दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हुआ। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल के डॉ. कुमार रघुवंश मणि सिंह (संभाग जगणना प्रभारी), भानुप्रताप सिंह (जिला जगणना प्रभारी) द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर (प्रमुख जनगणना अधिकारी) जिला
भिण्ड, अपर कलेक्टर (जिला जनगणना अधिकारी) जिला भिण्ड, एवं समस्त चार्ज अधिकारी नगर पालिका जिला भिण्ड एवं संबंधित चार्जों के जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button