No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहटों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहटों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सौरभ सिंह राठौर के नेतृत्व में पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत गोहद क्षेत्र की आदिवासी बसाहट ग्राम गुरिखा, रेडी का पुरा, मातादीन का पुरा एवं आसाराम का पुरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए एवं हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से बीपीएल कार्ड, बकरी इकाई योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नामांतरण आदि से संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी गुरिखा बृजेश मौर्य, नोडल प्रभारी रेडी का पुरा शिवकुमार भदौरिया, नोडल अधिकारी मातादीन का पुरा अभिनव कुमार उचवाल एवं सुरेश कुमार लोहिया, नोडल अधिकारी आसाराम का पुरा उपस्थित रहे।
अभियान अंतर्गत आदिवासी समुदाय तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लगातार जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

a

Related Articles

Back to top button