No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड जिले के अधीनस्थ ऑंगनबाडी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में 13 दिवस का अवकाश घोषित।

भिण्ड जिले के अधीनस्थ ऑंगनबाडी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में 13 दिवस का अवकाश घोषित।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र दिनांक 08 अगस्त 2014 एवं पत्र दिनांक 02 सितम्बर 2024 में दिये गये निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश के आँगनबाडी केन्द्रों के संचालन के लिए वर्ष में 52 रविवार के अतिरिक्त शेष 13 दिवस का अवकाश स्थानीय परिस्थितियों अनुसार घोषित करने के पालन में भिण्ड जिले के अधीनस्थ ऑंगनबाडी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में अवकाश घोषित किये जाते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि दिनांक 03 मार्च 2026, मंगलवार को होली, 05 मार्च 2026, गुरुवार को होली का दूसरा दिन, 21 मार्च 2026, शनिवार को ईद-उल-फितर, 27 मई 2026, बुधवार को ईदुज्जुहा, 26 जून 2026, शुक्रवार को मोहर्रम, 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरू पूर्णिमा, 26 अगस्त 2026, बुधवार को मीलाद-उन-नवी, 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन, 04 सितम्बर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी, 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दशहरा (विजयदशमी), 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवाचौथ पर्व, 09 नवम्बर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा, 11 नवम्बर 2026, बुधवार को दीपावली का दूसरा दिन (भाईदूज) को एक-एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

a

Related Articles

Back to top button