संभागायुक्त 27 नवम्बर को अकोड़ा में आयोजित जनविश्वास शिविर में होंगे शामिल, कैला देवी मंदिर परिसर परिसर अकोड़ा में लगेगा जनविश्वास शिविर

संभागायुक्त 27 नवम्बर को अकोड़ा में आयोजित जनविश्वास शिविर में होंगे शामिल, कैला देवी मंदिर परिसर परिसर अकोड़ा में लगेगा जनविश्वास शिविर
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत जिले का 15वां शिविर 27 नवम्बर 2026 को अकोड़ा के कैला देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
जिसमें संभागायुक्त ग्वालियर-चंबल मनोज खत्री शामिल होंगे और आमजन की समस्याओं को सुनेंगे।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।साथ ही सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनविश्वास शिविर में उपस्थित रहें, साथ ही शिविर क्षेत्र के ग्रामों में निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुनें और मूलभूत सुविधाओं और परेशानियों का जायजा लें।संभागायुक्त मनोज खत्री दिनांक 28 नवम्बर 2026 को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे, साथ ही अन्य जिला अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।




