No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मेहगांव को दिया नोटिस,बिना सूचना के टी.एल. मीटिंग में रहे अनुपस्थित

कलेक्टर ने प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मेहगांव को दिया नोटिस,बिना सूचना के टी.एल. मीटिंग में रहे अनुपस्थित

कलेक्टर पवन जैन ने प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मेहगांव (उ.मा.शिक्षक)  राजवीर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।कलेक्टर ने सूचित किया किया है कि दिनांक 16.11.2026 को आयोजित टी.एल. मीटिंग में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे एवं ऑनलाइन भी मीटिंग में नहीं जुडे। मेहगांव विकासखण्ड के अन्तर्गत लंबित सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों की सर्वाधिक संख्या होने के उपरान्त भी शिकायतों के समाधान में कोई रूचि नहीं ली जा रही है।
जिससे सी.एम.हेल्पलाइन शिकायतों में जिले की स्थिति अत्यन्त गंभीर है। राजवीर शर्मा द्वारा किया गया उक्त कृत्य पदीय दायित्व के प्रति घोर उदासीनता लापरवाही एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। जो कि म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल है।अतः  राजवीर शर्मा अपना स्पष्टीकरण कार्यालय कलेक्टर जिला भिण्ड में प्रस्तुत करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

a

Related Articles

Back to top button