No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने ग्राम अखदेवा में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने ग्राम अखदेवा में स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का किया निरीक्षण

जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पवन जैन एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया जा रहा है।कलेक्टर पवन जैन ने आज विकासखण्ड लहार के ग्राम अखदेवा पहुंचकर स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अमले से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर पवन जैन ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वामित्व योजना के कार्य में गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा, एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button