वर्षा पूर्व पूर्ण हो सकने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं – कलेक्टर।

वर्षा पूर्व पूर्ण हो सकने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं – कलेक्टर।
*कलेक्टर ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, हाउसिंग बोर्ड, एमपीआरडीसी, पीआईयू विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित निर्माण कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व पूर्ण हो सकने वाले सभी निर्माण कार्यों को चिन्हित कर प्राथमिकता से पूर्ण कराएं।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सड़कों के मोड पर दोनों साईड बनी नालियों पर, पुलिया पर बाउंड्री या सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या किसी पशु के गिरने की संभावना नहीं रहे।
क्षतिग्रस्त पुल या पुलिया की मरम्मत कार्य जल्द जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।




