No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों पर लिए जांच के नमूने।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड डॉ जे.एस. यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा तहसील मेहगांव एवं तहसील गोहद में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण का नमूना कार्यवाही की गई। साथ ही गोहद में मिष्ठान विक्रेता द्वारा उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर को भी टीम के द्वारा जप्त किया गया। ग्राम सोनी तहसील मेहगांव स्थित श्री बजरंग डेयरी प्रो. सतेन्द्र सिंह नरवरिया की मावा भट्टी से मावा का नमूना, जैन मिष्ठान भंडार इटाली गेट गोहद प्रो. अशोक जैन से मिल्क केक का नमूना एवं घनश्याम मिष्ठान भंडार के संचालक घनश्याम गुप्ता से बेसन लड्डू का नमूना लिया गया। साथ ही गोहद स्थित अशोक जैन के प्रतिष्ठान जैन मिष्ठान भंडार एवं घनश्याम गुप्ता के प्रतिष्ठान घनश्याम मिष्ठान भंडार दोनों पर गंदगी पाई गई एवं खाद्य पदार्थ बिना ढंके बेचे जाने के आधार पर दोनों फर्म संचालकों को नोटिस दिया गया। उक्त कार्यवाही दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  रीना बंसल, कु. रेखा सोनी एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी राम तोमर मेहगांव एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी गोहद अजय अस्ठाना उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button