वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर पराक्रम शौर्य यात्रा आज 17 जून को।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर पराक्रम शौर्य यात्रा आज 17 जून को।
क्षत्रिय समाज सुधार संघ भिंड ने शौर्य यात्रा में शामिल होने का किया आवाहन।
भिंड जिले के क्षत्रिय संगठनों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शिरोमणी क्षत्रिय कुलभूषण प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप जी की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त क्षत्रिय समाज द्वारा पराक्रम शौर्य यात्रा (चल समारोह) का आयोजन किया जा रहा है। ईश्वर यात्रा में सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बनाने की अपील की गई है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शौर्य यात्रा का कार्यक्रम दिनांक 17 जून 2026 दिन बुधवार तिथि-जेष्ठ शुक्ल तृतीया, समयः-शाम 04 बजे से क्षत्रिय समाज सुधार संघ जिला कार्यालय भिण्ड (आई.पी.एस. स्कूल के आगे) से प्रारम्भ होकर सुभाष चन्द्र बोस तिराहा, परेड चौराहा, इंदिरा गाँधी स्टैच्यू होते हुये वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्टैच्यू बायपास रोड सर्किट हाउस भिण्ड कार्यक्रम स्थल-
चौधरी प्रमोद मैरिज गार्डन सर्किट हाउस भिण्ड (म.प्र) समापन होगा जहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बलिदानों को याद करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों के द्वारा संबोधित में किया जाएगा।




