No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गतिविधियों की कार्ययोजना जारी

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गतिविधियों की कार्ययोजना जारी

*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन*

भिण्ड जिले में 17 सितंबर से आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना जारी की गई है। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे दीया प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें प्रत्येक नगर परिषद वार्ड में 250 दीया, नगर पालिका वार्ड और ग्राम पंचायत में 500 दीया का स्वेच्छा से प्रज्ज्वलन किया जाना है, उन्होंने समस्त विभागों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने दीया प्रज्ज्वलन के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत समस्त गतिविधियों की समय पर पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करें, जिसकी निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु अभियान अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर के बीच सभी ब्लाक में हितग्राहीमूलक योजनाओं के सैचुरेशन के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद समग्र, आधार पंजीयन और सुधार, आयुष्मान पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के छूटे हुए हितग्राहियों की संख्या घटनी चाहिए। सेवा चित्र कार्यक्रम अंतर्गत 19 से 26 सितंबर के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें विकसित भारत 2047 की थीम का पालन करने के समस्त बीईओ और बीआरसी को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौ में 18 सितंबर को जन विश्वास शिविर का आयोजन यथावत रहेगा।
नोडल अधिकारी शहरी व डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 17 सितंबर को सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। सुबह 6 से 8 बजे के बीच सब्जी मंडी, भिण्ड में तथा अन्य निकायों में चिह्नित स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान होगा। इसी दिन 11 से 2 बजे के बीच जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत शाम 7 बजे गौरी सरोवर किनारे 51 हजार दीया और भिण्ड किला परिसर में 2100 दीया प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। पूरे जिले में 2.5 लाख दीया प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है, जिसमें मेहगांव, लहार और गोहद में बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। जिले के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक स्थलों जैसे दंदरौआ धाम, वनखण्डेश्वर मंदिर, रावतपुरा सरकार, काक्षी सरकार,गोहद किला, अटेर किला, आलमपुर छत्री, बैसली डेम, इत्यादि में भी दीया प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त सीईओ जनपद, सीएमओ, सीडीपीओ, बीईओ, बीआरसी, शिक्षक,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को कार्यक्रम में भाग लेने और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन भिण्ड के मेला ग्राउंड में किया जाएगा। वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा जिले में दो सोपान में प्रवेश करेगी, पहली यात्रा इटावा से भिण्ड को 22 सितंबर को प्रवेश करेगी और 23 सितंबर को मुरैना के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरी यात्रा जालौन से 23 सितंबर को प्रवेश करेगी और 24 सितंबर को ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने यात्रा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, इत्यादि के संबद्ध में समस्त सीएमओ और सीएमओ को निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, स्वच्छता श्रमदान, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता और पंजीयन, नशा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य शिविर तथा योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को भिण्ड स्थित पुलिस लाइन में सुबह 7 बजे योग और ध्यान सत्र आयोजित होगा और 8 बजे से भूतपूर्व सैनिको का सम्मान किया जाएगा। नोडल अधिकारी ग्रामीण तथा सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान ने सम्बंधित विभागों से अपेक्षित गतिविधियों की जानकारी दी और कार्ययोजना के अनुरूप उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button