प्रमोद गुर्जर की सफलता: गाँव से उद्योग तक, 150 परिवारों के सपनों को सवारता सपना।

प्रमोद गुर्जर की सफलता: गाँव से उद्योग तक, 150 परिवारों के सपनों को सवारता सपना।
घिरोंगी इंफ्रा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की कहानी तीन साल पहले एक छोटे से संकल्प से शुरू हुई। प्रमोद गुर्जर ने स्थानीय संसाधनों और कड़ी मेहनत के साथ ट्रांसफार्मर बॉडी मैन्युफैक्चरिंग का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती दिनों में चुनौतियाँ कई थीं — सीमित पूँजी, तकनीकी अवसंरचना की कमी और बाजार तक पहुँच बनाने की जद्दोजहद। परंतु दृढ़ निश्चय और स्पष्ट रणनीति ने कंपनी को आगे बढ़ाया। प्रमोद गुर्जर ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना से मिली सब्सिडी ने इस सफर में जीवनदायिनी भूमिका निभाई। उस सहायता का उपयोग कर हम अपने पहले प्लांट का विस्तार कर रहे हैं और एक नया प्लांट स्थापित कर रहे हैं। इस निवेश से उत्पादन क्षमता दोगुनी हुई है, जिससे ऑर्डर समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप हमारी कंपनी ने न केवल व्यावसायिक वृद्धि देखी है बल्कि स्थानीय स्तर पर रोज़गार सृजन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज लगभग 150 लोगों को स्थायी रोजगार मिला है, जिनमें कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। प्रमोद गुर्जर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल और सरकार की नीति ने छोटे उद्योगों को नयी राह दिखाई है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना जैसी पहलों के कारण ही छोटे उद्यमों को तकनीकी उन्नयन, आधुनिक मशीनरी और उत्पादन विस्तार के लिए आवश्यक सहारा मिल पाता है।
घिरोंगी इंफ्रा सॉल्यूशंस की यह सफलता सिर्फ एक कंपनी की प्रगति नहीं है, बल्कि उस समुदाय की उन्नति है जहाँ युवाओं को अवसर मिले, परिवारों की खुशहाली बढ़ी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। आगे हमारा उद्देश्य उत्पादों की निर्यात क्षमता बढ़ाना, और भी अधिक श्रमिकों को रोजगार देना और तकनीकी नवाचार के साथ गुणवत्ता को और सुधारना है।
श्री प्रमोद गुर्जर और उनकी टीम की कड़ी मेहनत, स्पष्ट विज़न और सरकार के समर्थन का संगम इस सफल कहानी की असली वजह है।




