देहात पुलिस ने 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कटटा बरामद।

देहात पुलिस ने 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कटटा बरामद।
दिनांक 28 अगस्त 2020 को समय करीब 8 बजे रात्रि शेर बाबा मन्दिर के पास मुरलीपुरा भिण्ड पर दो बाईक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के उपर से फरियादी के भाई को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया था। जिस पर से थाना देहात भिण्ड पर अपराध क्रमांक 517/20 धारा 307, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।
घटना घटित करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जो पिछले 6 वर्ष से गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना देहात भिण्ड पुलिस को दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त इनामी आरोपी पुर तिराह के पास ग्वालियर रोड भिण्ड पर खडा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कटटा व एक जिन्दा राउण्ड जप्त किया गया है।
सराहनीय भूमिका-निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि धर्म सिंह तोमर, प्रआर नीरज सिंह, आर कमल तोमर, अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर, अवधेश चौहान, फिरोज खान, मुनेश तोमर थाना बरोही, दिनेश मुदगल थाना मेहगांव, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




