औषधि निरीक्षकों के दल ने तहसील मिहोना में स्थित मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण।

औषधि निरीक्षकों के दल ने तहसील मिहोना में स्थित मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण।
*औषधियों के नमूने लेकर शासकीय औषधि प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे*
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशन में गठित औषधि निरीक्षकों का दल जिसमें औषधि निरीक्षक भिण्ड रवि कुमार जाटव, औषधि निरीक्षक
दतिया उमेश रामचंदानी एवं औषधि निरीक्षक अशोकनगर जितेंद्र शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भिण्ड के मार्गदर्शन में गत दिवस जिले की तहसील मिहोना में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।जिसमें चौधरी मेडिकल स्टोर पर मेडिकल के संचालन संबंधी दस्तावेज एवं औषधियों के क्रय विक्रय रिकॉर्ड्स मौके पर नहीं पाए जाने पर दल द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार जांच कर औषधियों को अपने अधिपत्य में लिये जाने की कार्यवाही की गई एवं प्रकरण को न्यायालय जिला भिण्ड के संज्ञान में लाया गया है।निरीक्षण के दौरान कुछ औषधियों के नमूने लेकर शासकीय औषधि प्रयोगशाला में गुणवत्ता की जांच एवं विश्लेषण के उद्देश्य से प्रेषित किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाह की जाएगी। मैसर्स बालाजी मेडिकल स्टोर मौक पर बंद पाया गया जिसमें मेडिकल के संचालक को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया प्रचलन में है।दल के द्वारा जिले में आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा एवं मेडिकल का नियमानुसार संचालन नहीं मिलने पर औषधि एवं प्रसारण सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधान अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला भिण्ड लोकजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।




