No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से अमित का उद्यमिता का सपना हुआ साकार,धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में शुरू किया पुष्पा मेडिकल स्टोर

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से अमित का उद्यमिता का सपना हुआ साकार,धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में शुरू किया पुष्पा मेडिकल स्टोर

*मेडिकल स्टोर से अर्जित कर रहे 3 से 4 लाख रुपए तक वार्षिक आय*

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने भिण्ड शहर के धर्मनगर निवासी युवक अमित प्रताप सिंह के उद्यमिता के सपने को साकार किया है। योजना अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से अमित ने धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में पुष्पा मेडिकल स्टोर शुरू किया और स्व-उद्यम से आत्मनिर्भर बने हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने उन्हें न केवल एक उद्यमी बनाया बल्कि समाज सेवा से भी जोड़ा है। उनका यह मेडिकल स्टोर स्थानीय लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है, साथ ही स्टोर में स्वास्थ्य परामर्श के लिए चिकित्सक की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अमित प्रताप सिंह बताते हैं कि फार्मेसिस्ट भाई के लिए मेडिकल स्टोर शुरू करना उनका लंबे समय से सपना था, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना इस सपने को पूरा करना का माध्यम बनी। योजना के तहत अमित को 7 लाख 99 हजार रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई। मेडिकल स्टोर से उन्हें लगभग 3 से 4 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो जाती है। उनका मानना है कि स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को उद्यम क्रांति योजना अच्छा अवसर प्रदान करती है। वे अपने मेडिकल स्टोर की स्थापना और विस्तार में आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।

a

Related Articles

Back to top button