No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय का भव्य विदाई समारोह,सेवानिवृत्ति पर जिलेभर में कर्मठ अधिकारी को विदाई में मिला गर्मजोशी भरा सम्मान

अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय का भव्य विदाई समारोह,सेवानिवृत्ति पर जिलेभर में कर्मठ अधिकारी को विदाई में मिला गर्मजोशी भरा सम्मान

अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय का 30 सितंबर, 2026 को सेवानिवृत्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर  राजन बी नाडिया, एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और पाण्डेय जी के दीर्घकालिक योगदान को याद किया।कार्यकाल की उपलब्धियां पाण्डेय ने मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा में अपर कलेक्टर के रूप में भिण्ड सहित कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके कार्यकाल में राजस्व निपटान, भू-अभिलेख सुधार, किसान हित की योजनाओं के क्रियान्वयन और आपदा प्रबंधन में सराहनीय कार्य किए गए। अधिकारियों ने बताया कि उनकी निष्पक्षता, समयानुशासन और जनसुनवाई के प्रति प्रतिबद्धता ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत बनाया।विदाई में भावुक हुआ प्रशासन कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने पाण्डेय जी के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।समारोह के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर विदा किया गया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सेवानिवृत्ति के बाद पाण्डेय अपने परिवार के साथ समय बिताने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की इच्छा रखते हैं। जिला प्रशासन और जनता की ओर से उन्हें स्वस्थ, सुखद भविष्य की कामना की गई।

a

Related Articles

Back to top button