ताजा ख़बरें
आज 29 जुलाई बुधवार को जिले में रहेगा गुरू पूर्णिमा पर स्थानीय अवकाश।

आज 29 जुलाई बुधवार को जिले में रहेगा गुरू पूर्णिमा पर स्थानीय अवकाश।
*कलेक्टर ने जिले में किये दो स्थानीय अवकाश घोषित*
सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना दिनांक 30 मार्च 1999 से जिले में तीन स्थानीय अवकाश करने के अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदाय किये गये हैं। उक्त अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर भिण्ड द्वारा वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण जिला भिण्ड में दो स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं। जिनमें 29 जुलाई बुधवार को गुरू पूर्णिमा एवं 11 नवम्बर 2026 बुधवार को दीपावली का दूसरा दिन (भाई दूज) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है।




