No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लेफ्टिनेंट कर्नल शिवानी सिंह भदौरिया का बीमारी के चलते निधन

गृहगांव पर्रावन में सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

मेहगांव। लेफ्टिनेंट कर्नल शिवानी सिंह भदौरिया का बीमारी के चलते गत दिवस असमायिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को मेहगांव क्षेत्र के गृहगांव पर्रावन में सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
ज्ञात रहे कि ग्राम पर्रावन निवासी पूर्व सैनिक राकेश सिंह भदौरिया ड्यूटी के दौरान युद्ध में गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसके उपरांत उनकी पुत्री शिवानी भदौरिया को गत वर्ष पूर्व सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयनित किया गया था। अंत्येष्टि में मप्र सरकार के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के प्रतिनिधि के रूप में भारत सिंह भदौरिया रिंकू, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, अमित दांतरे पिंकी, अशोक भारद्वाज, रंजीत सिंह गुर्जर, राहुल सिंह भदौरिया समेत स्थानीय पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button