भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन पर विधायक संजीव सिंह सहित कई नेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों एवं हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन पर विधायक संजीव सिंह सहित, कई नेताओं, अधिकारियों पत्रकारों एवं हजारों लोगों दी शुभकामनाएं।
जनक्रांति24 प्रदीप राजावत/भिंड को भयमुक्त कराने का लक्ष्य, युवाओं को नशा से बचाने का संकल्प, एक माह में 15 बड़ी ताबड़तोड़ कार्यवाही कर बदमाशों और माफियाओं को अंडर ग्राउंड करने वाले, अवैध गतिविधियों पर स्वयं रातों को नजर रखने वाले भिंड के ऊर्जावान पुलिस कप्तान आदरणीय शैलेंद्र सिंह चौहान के अवतरण दिवस पर भिंड में मध्य रात्रि से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की होड़ लगी है। भिंड विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू ने भी अपने बसपा साथियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सिर्फ 1 महीने में ही अपने नेक इरादों की दम पर, स्वच्छ छवि के नाम से जाने जाने वाले एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान भिंड में हजारों लोगों के चहेते बन गए। इसी वजह से सोशल मीडिया एवं न्यूज़ ग्रुपों पर भी भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को ऐतिहासिक शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश मिल रहे है। कुशल नेतृत्व के धनी आदरणीय भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को जनक्रांति 24 प्रदीप राजावत की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भिंड वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।




