No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर प्रशासन सख्त

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर प्रशासन सख्त

*अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच दल ने राघवेन्द्र डेयरी पर की छापामार कार्यवाही*

*लगभग 1.70 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जप्त*

*राघवेन्द्र डेयरी का खाद्य लायसेंस निलंबित*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में अपर कलेक्टर भिण्ड राजन बी नाडिया के नेतृत्व में जांच दल द्वारा आई.टी.आई रोड़ पर स्थित राघवेन्द्र डेयरी पर छापामार कार्यवाही की गई। जांच दल में एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सौजन्या, तहसीलदार भिण्ड
अरविन्द शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

कार्यवाही के दौरान राघवेन्द्र डेयरी पर 6000 लीटर दूध, सोर्विटोल, कास्टिक एवं पैक्ड व लूज घी, हाईड्रोजन परऑक्साईड पाये गये। डेयरी पर सोर्विटोल एवं कास्टिक हाईड्रोजन परऑक्साईड
जैसे अपद्रव्य मिले। जिनके संबंध में पूछताछ करने पर मौके पर उपस्थित प्रभारी संजीव कुमार द्वारा संतोष जनक जबाव नहीं दिया गया।

राघवेन्द्र डेयरी के प्रोपराईटर राघवेन्द्र सिंह तोमर की अनुपस्थिति में मौके पर उपस्थित प्रभारी संजीव कुमार से दूध, घी कास्टिक, सोर्विटोल के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु लिये गये एवं अमृत ब्राण्ड घी 83 लीटर, लूज घी 119 किलो ग्राम, सोर्विटोल 700 किलोग्राम एवं कास्टिक 20 किलोग्राम मौके पर जप्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग 1,70,000/- (एक लाख सत्तर हजार रूपये) है।

डॉक्टर जे.एस. यादव अभिहित अधिकारी एवं लायसेंस प्राधिकारी द्वारा राघवेन्द्र डेयरी का खाद्य लायसेंस निलंबित किया गया।

a

Related Articles

Back to top button