सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने जनपद पंचायत रौन के दो सचिवों को किया निलंबित

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने जनपद पंचायत रौन के दो सचिवों को किया निलंबित
*निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत रौन किया नियत*
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का निराकरण समय सीमा में नहीं करने के कारण जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत मेहदा के सचिव नृपत सिंह तथा ग्राम पंचायत निवसाई के सचिव अजय शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने निर्देशित किया कि दोनों सचिवों का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कार्यों में उदासीनता, कर्तव्य विमुखता एवं म.प्र. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव और सेवा शर्तों) विरूद्ध होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत रौन नियत किया जाता है तथा निलंबन अवधि में संबंधित को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




