जिला स्तरी युवा उत्सव वर्ष 2027 के सहभागिता हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ,दिनांक 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जिला स्तरी युवा उत्सव वर्ष 2027 के सहभागिता हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ,दिनांक 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के मध्य करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 से निरन्तर दिनांक 12 जनवरी को ‘स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान–प्रदान तथा युवाओं को उनके सुझाव एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।वर्ष 1995 से निरन्तर विभाग द्वारा भी जिला, संभाग एवं राज्य स्तर युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष युवा शक्ति से जन भागीदारी’ के उद्देश्य से नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) के युवाओं हेतु राष्ट्रीय युवा उत्सव- 2027 का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष “सांस्कृतिक ट्रेक में कुल 05 विद्या-समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर किया जाना है। “युवा उत्सव 2027” का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है, जिसमें जिले के विजेता युवा/दल संभाग पर प्रतिभागिता करेंगे तथा संभाग के प्रथम एवंvद्वितीय स्थान प्राप्त युवा/दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक विद्या में निम्न संख्या में युवा प्रतिभागिता करेंगे। जिला स्तर के विजेता युवा/दलों का पंजीयन “My Bharat Portal पर करना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में दल को प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त नहीं हो सकेगा। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार गत् वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता कर चुके युवा इस वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत प्रतिभागिता नहीं कर सकते है।
गत् वर्ष का कोई भी युवा इस सांस्कृतिक गतिविधि में प्रतिभागिता न करें। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता हेतु युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन के साथ-साथ पृथक से फॉर्म भी संलग्न कर पंजीयन रसीद, युवाओं को जन्मतिथि व अन्य पुष्ठि हेतु मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र/10वीं कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति सलग्न करना अनिवार्य है एवं आयोजन स्थल पर मूल दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में युवा प्रतिभागिता नहीं कर पाएगा।
अतः जिले के युवाऐं जिनकी आयु 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) और जो 05 विद्या-समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक में रूचि रखते हों से अनुरोध है कृपया वे अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराने हेतु माय भारत पोर्टल पर ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें एवं जिला स्तरीय युवा उत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी हेतु जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग पुलिस लाईन भिण्ड से सम्पर्क कर सकते हैं।
ब्लॉक स्तर पर विभागीय संविदा ग्रामीण युवा समन्वयकों से सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2027 से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन प्राप्त, जमा करने हेतु नीरज सिंह बघेल समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक अटेर- मो. 7772979550, साधना तोमर समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक भिण्ड- मो. 8435892981, अनिल श्रीवास समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक लहार- मो. 9340898098, शिवानी सेंगर समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक रौन- मो. 7080103388, नीतू सोनी समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक मेहगांव एवं गोहद- मो. 8839910799 से संपर्क कर सकते हैं।




