भिंड एसपी के निर्देश पर नयागांव पुलिस ने 2 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में लगातार माफियाओं बदमाशों एवं फरार आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है इसी क्रम में नयागांव थाना प्रभारी हरजेंद्र सिंह चौहान ने एएसपी कमलेश कुमार एवं डीएसपी हेड क्वार्टर अरविंद शाह के मार्गदर्शन में दो फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।/02 साल से फरार 02 स्थाई वारण्टीयों 2000 /2000 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार। दरअसल भिण्ड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में चलाये जा रहे आरोपियों को धरपकड अभियान में आज दिनाक 22.01.2022 को थाना नयागांव में एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे एवं डीएसपी हेडक्वार्टर अरविन्द्र शाह के मार्ग दर्शन में 02 स्थाई वारण्टी / फरार एवं 2000-2000 हजार के ईनामी आरोपीयों की गिरफ्तारी की गई थाना नयागांव के अपराध क्रमांक 73 / 20 धारा 304वी भा.द.वि. में वर्ष 2020 से फरार चल रहे 02 स्थाई वारण्टीयों प्रत्येक पर 2000-2000 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। दोनों आरोपी निवासी नयागांव को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय भिण्ड में पेश किया गया है। जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीयों को जेल भेजा गया है।
पुलिस कार्यवाही में :- उक्त सराहनीय कार्य में थाना नयागांव के थाना प्रभारी उ. नि. हरजेन्द्र सिंह चौहान, सउनि विश्म्बरदयाल कुशवाह. आर. 1302 ब्रजभूषण. आर. 169 अनिल व महिला आर. 790 ज्योती की सराहनी भूमिका रही है।


