No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड में वीबी-जीराम-जी की प्रगति पर कलेक्टर की सख्ती, कलेक्टर ने 19 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस।

भिंड में वीबी-जीराम-जी की प्रगति पर कलेक्टर की सख्ती, कलेक्टर ने 19 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस।

भिंड कलेक्टर पवन जैन ने जनपद पंचायत अटेर के उपयंत्री पवन श्रीवास, जनपद पंचायत लहार के उपयंत्री उत्कर्ष दोनेरिया, जनपद पंचायत लहार के उपयंत्री उमेश तिवारी, जनपद पंचायत लहार के उपयंत्री कमलेश सांवला, जनपद पंचायत गोहद के उपयंत्री सुधीर कटारे, जनपद पंचायत अटेर के उपयंत्री लोकेन्द्र वर्मा, जनपद पंचायत अटेर के उपयंत्री डी.के. श्रीवास्तव, जनपद पंचायत रौन के उपयंत्री सूरजीत मौर्य, जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री राजवीर नरवरिया, जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री मनोज अग्रवाल, जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री कमलापत आर्य, जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री हेमराज शर्मा, जनपद पंचायत मेहगांव के उपयंत्री अनूप मुद्ग़ल, जनपद पंचायत गोहद के उपयंत्री के.एल. शाक्य, जनपद पंचायत गोहद के उपयंत्री अरुण कुमार चौकोटिया, जनपद पंचायत गोहद के उपयंत्री अनिल श्रीवास्तव, जनपद पंचायत भिण्ड के उपयंत्री विवेक अग्रवाल, जनपद पंचायत भिण्ड के उपयंत्री मनोज अग्रवाल, जनपद पंचायत भिण्ड के उपयंत्री धर्मेन्द्र दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर ने सूचित किया है कि वीबी-जीराम-जी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नवीन कार्य प्रारंभ कराने एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त कार्यों के संबंध में उपयंत्रियों को राज्य स्तर से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। इसके उपरांत भी संबंधित उपयंत्रियों के कार्यक्षेत्र अंतर्गत नवीन कार्य प्रारंभ करने की प्रगति निरंक होने से आयुक्त की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विकासखण्ड की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया है। उक्त सभी के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायतों में कोई भी युक्तधारा अंतर्गत कार्य स्वीकृत नहीं किये गये हैं और न ही सेक्टर
की ग्राम पंचायत के कार्यों को वीबी-जीराम-जी पोर्टल पर प्रगतिरत किया गया है।

वीबी-जीराम-जी की नवीनतम एसओपी के अनुसार ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फ्रीज होने के उपरांत प्लानर में सम्मिलित कार्यों की एसआईपीआरआई पोर्टल पर उपयंत्री द्वारा मार्किंग किया जाना आवश्यक है। तत्पश्चात संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदन किए जाने के उपरांत कार्य युक्तधारा पोर्टल पर प्रदर्शित होते हैं। इसके आधार पर आगामी प्रक्रिया में कार्य निर्माण, प्राक्कलन तैयार करने तथा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाती है।वर्तमान में आपके द्वारा एसआईपीआरआई पोर्टल पर संबंधित कार्यों की मार्किंग नहीं किए जाने के कारण उक्त कार्य युक्तधारा पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पा रहे हैं तथा आगामी समस्त कार्यवाही बाधित है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्धारित प्रक्रिया के प्रथम चरण में ही अपेक्षित कार्यवाही लंबित है। अतः इस स्तर पर कार्यवाही में हुई देरी/लापरवाही के संबंध में उक्त सभी का उत्तरदायित्व स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।उक्त स्थिति सभी के द्वारा कार्यों की नियमित समीक्षा, पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति अपेक्षित गंभीरता के अभाव को दर्शाती है तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है।उक्त सभी उपयंत्री को निर्देशित किया जाता है कि एसआईपीआरआई पोर्टल पर लंबित कार्यों की मार्किंग पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही एवं प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। पत्र की प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर कलेक्टर भिण्ड के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने तथा अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

a

Related Articles

Back to top button