No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड विधायक के दिवंगत पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड विधायक के दिवंगत पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने विधायक के स्वर्गीय पुत्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। स्वर्गीय पुष्पेन्द्र कुशवाह का गंभीर बीमारी के कारण दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को असामयिक निधन हो गया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में इस गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, सांसद संध्या राय, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

a

Related Articles

Back to top button