No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डॉ. गोविन्द सिंह मौ में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे ढांढस बंधाने

मौ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ के मण्डलम अध्यक्ष जागेश यादव के पिता अमोल सिंह यादव उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड क्र.15 सलमपुरा मौ के निधन पर रविवार को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। डॉ. सिंह ने स्व. अमोल सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घडी में धैर्य धारण करने की बात कही।
शोक संवेदना जताने वालों में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह तोमर, गुड्डू भदौरिया, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव कौशिक, रामनिवास सोनी, पत्रकार हीरासिंह यादव, पत्रकार रमेश राठौर, मनोहर सिंह गौर, पार्षद संजीव यादव, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, तिलक सिंह राजौरिया, रामोतार शिवहरे, कमलेश सोनी, डॉ. दिनेश जैन, रामेश्वर यादव, सोनपाल यादव, समीर खान, इरशाद पठान, राजा खान, हिकमत पठान, दिनेश राठौर, अवधेश प्रजापति, आलोक मिश्रा, अजीत जैन, निहाल सिंह परिहार, डॉ. रणवीर, जाहिद खान, ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संवेदना व्यक्त की।

a

Related Articles

Back to top button