No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कृषक प्रशिक्षण हेतु महिला कृषक दल को किया रवाना

भिण्ड। आत्मा योजना अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला कृषक दल को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय संस्थान एवं गौ अनुसंधान केन्द्र मथुरा कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा उप्र के लिए उप संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रथ रवाना किया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं को प्राकृतिक एवं उन्नत खेती के बारे में बताया जाएगा, साथी खेती में महिलाओं की क्या भागीदारी होती है और वह इसको कैसे अपना आय का साधन बना कर सकती है, इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर कृषक दल प्रभारी मोनिका भास्कर बीटीएम और सत्यपाल अटेरिया एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपराधी पर दो हजार का इनाम घोषित

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने अपराधियों को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग करते हुए रामौतार पुत्र खच्चूसिंह यादव निवासी कस्बा एवं थाना गोरमी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

a

Related Articles

Back to top button