No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लहार में भाजपा और बसपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए लोग

भिण्ड। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर टोला रावतपुरा के ओपी त्रिपाठी, अशोक भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, शैलेन्द्र भारद्वाज, बसपा छोड कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों ने डॉ. गोविंद सिंह और कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का एलान किया।
कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष शिशुलाल सिंह भदौरिया ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने वालों में राजूसिंह राजावत बसंतपुरा, बलवीर प्रसाद गौड, इमलाहा, नरेश सिंह राजावत नौधा, राज किशोर नौधानी भाजपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं दीपक विमल, विशाल सरल, सोनू खान, आशिफ पठान, पवन सिंह परिहार, सानु दोहरे, नरेश रायपुरिया, मुनेश रायपुरिया, मुकेश रायपुरिया, भारत रायपुरिया, आकाश रायपुरिया, यश गुप्ता, सोमू रायपुरिया, नितेश गौतम, वीरू लहरी, संतान सिंह मल्होत्रा बसपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिस तरह से एक दिन में सुबह से शाम तक भाजपा-बसपा छोड कर कांग्रेस में लोग शामिल हुए हैं और लोगों में जिस तरह से कांग्रेस के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। इससे साफ है कि लहार में कांग्रेस की लहर दौड रही है।

मौ नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन आज

मौ। नगर की समस्याओं के निराकरण को लेकर सात अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर के नाम मौ तहसीलदार को कांग्रेस की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद मौ संजीव यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

a

Related Articles

Back to top button