No Slide Found In Slider.
राज्य

पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन,उप महानिरीक्षक चंबल रेंज एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड, एसडीओपी गोहद एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में मालनपुर थाने में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम।

पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन,उप महानिरीक्षक चंबल रेंज एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड, एसडीओपी गोहद एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में मालनपुर थाने में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम।

भिण्ड जिले के समस्त थानों में “पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं उनके सुझावों को सुना

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना (भापुसे) द्वारा गणमान्य नागरिकों से समय-समय पर संवाद किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में आज रविवार दिनांक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के सभी थानों में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में भिण्ड जिले के समस्त थानों में भी नियत दिनांक व समय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुलिस जनसंवाद कार्यकम में पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन सुशांत कुमार सक्सेना (भापुसे) पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल रेंज कुमार सौरभ (भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव (भापुसे) तथा अपने-अपने क्षेत्र में एसडीओपी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। थाना मालनपुर के अन्तर्गत मंगल गार्डन में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सैना द्वारा जन संवाद में कहा की पुलिस जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित जरूरी है और शासन की भी यही मंशा है ऐसे कार्यक्रम अब होते रहेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि जनता को पुलिस अपने बीच में मौजूद नजर आनी चाहिए। कानून प्रिय लोगों को प्रसन्नता और अपराधियों को खौफ नजर आना चाहिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार सौरभ ने भी कप कि आम जनों को डरने की आवश्यकता नहीं है पुलिस हर संभव आपकी मदद के लिए खड़ी है और आपने जो सुझाव और समस्याएं बताई है उन पर जल्द ही अमल किया जाएगा।

भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने आम जनों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा आप भय मुक्त होकर रहें हमारे द्वारा लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे आम जनों और पुलिस के बीच की खाई को दूर किया जाएगा उन्होंने कहा जिले में आम जनों को कोई समस्या नहीं आएगी पुलिस के द्वारा गुंडा बदमाश, माफिया पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आप जागरूक रहें सजग रहें कहीं भी कोई भी अपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही है तो आप गोपनीय तौर पर पुलिस को शिकायत करें ताकि क्षेत्र में आमजन भय मुक्त रह सके।

प्रबुद्धजन बोले-पुलिस का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है

पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व्यापारी गण, उद्योग क्षेत्र प्रतिनिधि गण मौजूद रहे, कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों ने कहा की पुलिस की समाज के निर्माण में बहुत बड़ी भ है. जनप्रतिनिधियों, सरपंच, पार्षद आदि मालनपुर क्षेत्र अन्तर्गत लोगो की समस्याएँ सुनी गयी तथा उनका तत्काल निराकरण सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गौहद एसडीओपी सौरव कुमार और मालनपुर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार की भूरि-भूरि प्रसंसा की तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच तथा पार्षद इत्यादि विभिन्न प्रबंधन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button