No Slide Found In Slider.
खेलताजा ख़बरें

खेल स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने और शारीरिक एवं मासिक रूप से स्वस्थ्य रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है – कलेक्टर पवन कुमार जैन

खेल स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने और शारीरिक एवं मासिक रूप से स्वस्थ्य रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है – कलेक्टर पवन कुमार जैन

*किसी एक खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने का निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए – एसपी सूरज कुमार वर्मा*

संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में 02 नवम्बर 2026 को प्रातः विभागीय खेल परिसर जीवाजी क्लब ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड में “वंदे मातरम्’ का गायन कार्यक्रम किया गया, जिसमें कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड अजीम खान की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विभागीय जिला खेल प्रशिक्षकों/ब्लॉक समन्वयक के साथ-साथ स्थानीय सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी इत्यादि के द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज करायी गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पवन जैन के द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा गया कि समस्त खिलाड़ियों को निरन्तर खेल गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए, खेल केवल प्रतियोगिता एवं पदक प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाते और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है।
उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा के द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया प्रत्येक खिलाड़ी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर किसी एक खेल में विशेष फोकस के साथ-साथ नियमित अभ्यास करते हुए उस खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने का निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों से भिण्ड जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहना चाहिए।

a

Related Articles

Back to top button