लहार पुलिस ने विभिन्न अपराधों में कई बर्षों से फरार 6 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार।

लहार पुलिस ने विभिन्न अपराधों में कई बर्षों से फरार 6 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव,अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के द्वारा दिये गये विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शान्तिपूर्वक एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने हेतु फरार एवं स्थाई वारन्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना लहार पुलिस टीम द्वारा प्रकरण क्रमांक 1368/13 धारा 457,380 भावि में फरार स्थाई वारन्टी, प्रक.क्र.377/20 धारा 458,323,294,506,34 भादवि में फरार स्थाई वारन्टी, प्रक.क्र. 70/17 धारा 451,323,294,506,324,34 भादवि में फरार 04 स्थाई वारन्टियों कुल 06 स्थाई वारन्टियों को भिन्न भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय लहार पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार, उनि. ध्यानेंद्र सिंह.सउनि. प्रभाशंकर उपाध्याय का. सउनि. रमेश चन्द्र जोनवार आर.903 पंकज शर्मा, आर.62 अजय यादव, आर. 1335 राघवेन्द्र सिंह, आर. 416 श्याम कुमार, आर.356 रविकान्त शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




