समर कैम्प (आरोह-2026) का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

समर कैम्प (आरोह-2026) का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
खेल और युवा कल्याण विभाग, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह-2020 ) का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह युवाओं के स्वर्णिम विकास और खोल के साथ व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से आयोजित एक माह का विशेष खेल प्रशिक्षण महाअभियान “आरोह-2026” का आज जीवाजी क्लब स्पोर्टस स्टेडियम में भव्य समापन हुआ। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह-2026) का आयोजन दिनांक 05 मई से 05 जून 2026 तक कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कराते और रोइंग एवं विभिन्न खेलों में किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सब की ऊर्जा निश्चित रूप से बहुत अद्भुत है और इस ऊर्जा को हमें सही दिशा में लेकर जाना है तभी हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा।”
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि एसडीओपी अटेर रविन्द्र बास्कले ने अपने सेवा दिनों और बचपन को याद करते हुए कहा कि “मुझे आप सबको देखकर मेरा अपना बचपन याद आ जाता है, जब मैं भी खेल के मैदान में खूब मेहनत करता था और उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि मैं आज इस सम्मानजनक पद पर पहुंच पाया हूँ। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव भी मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत में जिला खेल अधिकारी अजीम खॉन द्वारा पूरे एक माह के प्रशिक्षक शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा शिविर में उत्कृष्ट सेवाऐं देने वाले सभी खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही पूरे भिण्ड जिले से आए 880 प्रतिभागियों, बच्चों को खेल सामग्री के रूप में टी-शर्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार प्रदर्शन जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेल प्रशिक्षक बृजवाला यादव, शिवानी सेंगर, जावेद खॉन, मुकेश अर्गल, नीतू सोनी, बलराम सोनी सहित खेल विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




