No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई,बिना लाईसेंस संचालित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने पर डेयरी को किया सील।

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई,बिना लाईसेंस संचालित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने पर डेयरी को किया सील।

खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लगभग दो लाख कीमत की सामग्री की जप्त।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2024 को दो डेयरियों पर छापामार कार्रवाई कर सील किया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जप्ती की कार्रवाई की गई।
जिसमें ग्राम बक्सीपुरा थाना देहात स्थित जय श्रीराम डेयरी पर डेयरी संचालक विशंभर सिंह नरवरिया द्वारा मावा का निर्माण रिफाइंड, वनस्पति एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर से करते हुए पाए गए। डेयरी से मावा, रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल, वनस्पति, घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए तथा मावा 250 किलो, घी 240 किलो, स्किम्ड मिल्क पाउडर 18 किलो, वनस्पति एवं पॉमोलिन ऑयल का मिश्रण 10 किलो, रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल 4 टीन (50 किलो), वनस्पति 2 टीन (25 किलो) लगभग कीमत 02 लाख रूपये की सामग्री जप्त कर डेयरी सील की गई।
इसी प्रकार अटेर रोड़ स्थित शिवनारायण ओझा की डेयरी का निरीक्षण कर मिक्स मिल्क एवं सपरेटा दूध के नमूने लिए गए। साथ ही बिना लाईसेंस के डेयरी संचालित पाई जाने पर सील की गई।

a

Related Articles

Back to top button