जिले की 2.78 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 33.94 करोड़ से अधिक की राशि हुई अंतरित।

जिले की 2.78 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 33.94 करोड़ से अधिक की राशि हुई अंतरित।
जिले में लगभग 1.13 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 6.82 करोड़ से अधिक की राशि का हुआ अंतरण।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषि उपज मंडी बीना, जिला सागर से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ₹1574 करोड़ की राशि का अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया। इस दौरान एनआईसी कक्ष भिण्ड में महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी, लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषि उपज मंडी बीना, जिला सागर से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1574 करोड़ एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को ₹332.43 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया।
जिसमें भिण्ड जिले की कुल 2 लाख 78 हजार 491 लाड़ली बहनों को ₹1250 के मान से माह सितम्बर 2024 की भुगतान हेतु कुल राशि 33 करोड़ 94 लाख 71 हजार 950 एवं जिले के कुल 1 लाख 13 हजार 684 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 6 करोड़ 82 लाख 10 हजार 400 रूपये की राशि का अंतरण किया गया।




