राज्य
बजरंग सेना युवा मोर्चा का दीपेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भिंड में खुशी की लहर, दीपेंद्र ने संगठन का जताया आभार।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ क्रांतिकारी भागवताचार्य पूज्य भागेंद्र व्यास शास्त्री, बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रमुख अशोक शर्मा और बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव की अनुशंसा पर बजरंग सेना के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कटरौलिया के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनको मध्य प्रदेश युवा मोर्चा बजरंग सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
दीपेंद्र कटरौलिया को बजरंग सेना के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके गांव, समर्थकों एवं भिंड में खुशी की लहर, दीपेंद्र कटरौलिया ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि जो संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे।




