No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

*एसडीएम गोहद के नेतृत्व में जांच दल ने मौ स्थित कृष्णा डेयरी पर की छापामार कार्रवाई*

*छापामार कार्रवाई में लगभग 1.82 लाख कीमत की खाद्य सामग्री जप्त*

कलेक्टर भिण्ड पवन कुमार जैन एवं अपर कलेक्टर राजन बी. नाडिया के निर्देशानुसार एसडीएम गोहद विकास कैमोर के नेतृत्व में जांच दल द्वारा तरौली रोड़, मौ स्थित कृष्णा डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच दल में तहसीलदार मौ, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, श्रीमती किरण सेंगर तथा पुलिस बल शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में लगभग 400 लीटर दूध, 100 किलोग्राम मावा, रिफाइंड पामोलिन, घी, चूना की डिब्बियाँ सहित विभिन्न सामग्री भी पाई गई। डेयरी में रिफाइंड पामोलिन एवं चूना पदार्थ जैसे अपद्रव्य पाए गए। डेयरी के प्रोपराइटर श्री कृष्णा यादव से दूध, मावा, रिफाइंड पामोलिन, घी, चूना पदार्थ के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच हेतु लिए गए।

इसके अतिरिक्त मावा 100 किलोग्राम, रिफाइंड पामोलीन 110 लीटर, घी 193 लीटर एवं चूना की 168 डिब्बियाँ मौके पर जब्त किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,82,436/- बताई गई। डेयरी का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया गया।

a

Related Articles

Back to top button