No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कमलनाथ की नैतिकता व लोकतंत्र सम्मान दिवस पर हम सभी को गर्व करना चाहिए : शुक्ला

गोहद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने 20 मार्च 2020 में अपनी ही सरकार के कुछ स्वार्थी विधायकों द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने भारतीय संविधान की मर्यादा का ध्यान रखते हुए पूर्ण रूप से विचार करने के उपरांत नैतिकता के आधार पर लोकतंत्र के सम्मान में इस्तीफा देकर एक आदर्श कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व का परिचय देकर एक मिसाल कायम करते हुए देश में इतिहास रचा है। वे चाहते तो सुप्रीम कोर्ट में जाकर अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सकते थे। इसलिए हम सभी को उनकी नैतिकता व साफ स्वच्छ छवि पर गर्व करना चाहिए, साथ ही इस लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर हम सभी को कमलनाथ को 2023 में पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के महासचिव एवं मप्र किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने स्थानीय विधायक मेवाराम जाटव के निवास पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाते हुए कही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्नीलाल भटेले, शिवचरण दुबे पिपरौली वाले, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश माहौर, बबलू बरैया, गुट्टी शर्मा, रामहेत जाटव, जेपी शर्मा, हजूरी जाटव, नारायण बाथम, पूरन जाटव आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button