No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंदेश

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी में नए युग की शुरुआत- देवेंद्र सिंह नरवरिया।

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी में नए युग की शुरुआत- देवेंद्र सिंह नरवरिया।

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री श् नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संवाद के परिणामस्वरूप भारत–अमेरिका के बीच हुआ यह महत्त्वपूर्ण व्यापारिक समझौता दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और साझा समृद्धि की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत MadeInIndia उत्पादों पर शुल्क में की गई कमी भारतीय उद्योग और निर्यात क्षेत्र के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है। इससे भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे तथा निर्यात को नई गति प्राप्त होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से MSMEs, कारीगरों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए नए वैश्विक अवसर लेकर आया है। इससे न केवल उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कौशल आधारित रोजगार सृजन को भी मजबूती मिलेगी और भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंधों को यह साझेदारी एक नई ऊँचाई प्रदान करेगी और ViksitBharat के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम सिद्ध होगी।

a

Related Articles

Back to top button