No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सभी विभाग प्रमुख सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के 06 माह पूर्व ही कराएं पेंशन स्वीकृति कार्य – कलेक्टर।

सभी विभाग प्रमुख सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के 06 माह पूर्व ही कराएं पेंशन स्वीकृति कार्य – कलेक्टर।

*जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में कर्मचारियों के हितों से संबंधित कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए गए एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
कलेक्टर ने निर्देशित कर कहा कि कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा बताई गईं समस्याओं एवं सुझावों को सूचीबद्ध किया जाए तथा संबंधित विभागीय अधिकारी समय सीमा में निराकरण करें।
उन्होंने कहा कि संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठकें समय-समय पर नियमित रूप से आयोजित की जाएं। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि आगामी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके पेंशन स्वीकृति तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही से संबंधी कार्य 06 माह पूर्व ही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन प्राप्ति के लिए परेशान न हो और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

a

Related Articles

Back to top button