No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नियमों का उल्लंघन करने वाली एक बस पर 03 हजार रुपये का जुर्माना।

नियमों का उल्लंघन करने वाली एक बस पर 03 हजार रुपये का जुर्माना।

*कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की कार्रवाई*

भिण्ड जिले से ग्वालियर जाने वाली बसों में लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आज जांच के दौरान एक बस में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाते पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 03 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ज्ञात हो कि भिण्ड से रोजाना ग्वालियर के लिए बसें संचालित होती हैं। उनके नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर भिण्ड ने परिवहन अधिकारी को तत्काल सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग की टीम ने भिण्ड-ग्वालियर मार्ग पर ग्राम गिंगरखी पर जांच कर एक बस में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की।

परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बस संचालक नियमों का पालन करें और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।

a

Related Articles

Back to top button