No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 07 डम्पर एवं 01 ओव्हरलोड रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त।

खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी।

खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 07 डम्पर एवं 01 ओव्हरलोड रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त।

*जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित*

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड के निर्देशन में ग्वालियर तथा चम्बल संभाग के उडनदस्ता प्रभारी व प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा द्वारा दिनांक 02 व 03 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि से भ्रमण के दौरान योजनाबद्ध तरीके से प्रातः 03:30 से 04:00 बजे के मध्य ग्वालियर एवं गोहद से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 07 डम्परों एवं 01 ओव्हरलोड रेत से भरे ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना गोहद की अभिरक्षा में रखा गया है। कार्यवाही में खनिज निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा, प्रभारी खनि निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।

a

Related Articles

Back to top button