भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित किये जा रहे हैं आधार पंजीयन कैंप।

भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित किये जा रहे हैं आधार पंजीयन कैंप।
*आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिक कैंपों में पहुंचकर कराएं निराकरण*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर द्वारा समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त कैंपों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं।
दिनांक 14 फरवरी 2026 तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु केम्प आयोजित किये जायेंगे, जिसमें जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत देवरीकलां में दिनांक 03.02.2026 से 04.02.2026 तक, ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में दिनांक 05.02.2026 से 06.02.2026 तक, ग्राम पंचायत धर्मपुरा में दिनांक 07.02.2026 से 09.02.2026 तक, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत चौम्हो में 03.02.2026 को, ग्राम पंचायत अहरौलीकाली में दिनांक 04.02.2026 से 06.02.2026 तक, ग्राम पंचायत खड़ीत में दिनांक 09.02.2026 से 11.02.2026 तक, ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में दिनांक 12.02.2026 से 14.02.2026 तक, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत मेंहदा में दिनांक 03.02.2026 से 05.02.2026 तक, ग्राम पंचायत निवसाई में दिनांक 03.02.2026 से 05.02.2026 तक, ग्राम पंचायत मानगढ़ में दिनांक 06.02.2026 से 09.02.2026 तक, ग्राम पंचायत इन्दुर्खी में दिनांक 06.02.2026 से 09.02.2026 तक केम्प आयोजित किया जायेगा।




