No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरेंराज्य

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने  पत्रकार साथियों से  मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, राजस्व महाअभियान 3.0 के संबंध में की चर्चा।

केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से भी कराया अवगत।

नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने  पत्रकार साथियों से  मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, राजस्व महाअभियान 3.0 के संबंध में की चर्चा।

केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से भी कराया अवगत।

सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।

मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला ने आज जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभागृह में जिले के पत्रकार साथियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए गए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, राजस्व महाअभियान 3.0, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक वर्ष का शासन काल हुआ है वह बहुत ही गौरवशाली रहा है। उन्होंने 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक जनकल्याण पर्व चलाने का जो निर्णय लिया है, प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत में गांव स्तर पर और नगरीय निकाय में वार्ड स्तर तक जाएं और शासन की जो चिन्हित योजनाएं हैं उनमें कोई हितग्राही छूट गए हैं उन पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करना, समस्याओं को एकत्रित कर शासन को भेजना है।
उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन और आप सभी के सहयोग से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने का काम करना है ताकि छूटा हुआ कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहे। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button