No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम असवार का निरीक्षण

जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम असवार का निरीक्षण

*विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का लिया जायजा*

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने ग्राम असवार का भ्रमण कर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजना के संचालन तथा घरों तक पानी पहुंचने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवार का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा पढ़ाई के स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button