पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भिंड मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई जयंती पर सेवड़ा में निकाला विशाल चलसमारोह, हिना कांवरे सहित कई नेता हुए शामिल, धूमधाम से मनाई गई जंयती।
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भिंड मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई जयंती पर सेवड़ा में निकाला विशाल चलसमारोह, हिना कांवरे सहित कई नेता हुए शामिल, धूमधाम से मनाई गई जंयती।
देशभर में सावित्रीबाई जयंती के अवसर पर जगह-जगह धूम दिखाई दे रही है, भिंड में भी कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं, वही बात करें पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष की तो उन्होंने सैकड़ो समर्थकों के साथ सेवड़ा पहुंचकर सावित्रीबाई की जयंती मनाई, और विशाल चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हिना कांवरे सहित कुशवाहा समाज के कई नेता शामिल हुए। पूर्व भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई जयंती पर कूशवाहा ओबीसी समाज ही नहीं बल्कि हर समाज में जबरदस्त उत्साह देखा है, लोगों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, वहीं मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि ओबीसी समाज में जो वंचित है उन्हें उनके अधिकारों को दिलवाना हमारा उद्देश्य है।
भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




