No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ओवजरवेंस ऑफ नेशनल यूथ सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

ओवजरवेंस ऑफ नेशनल यूथ सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा के.एस. बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के आदेशानुसार एवं अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/सचिव जिला प्राधिकरण भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुरा एवं शा.हाई स्कूल ग्राम बरोही जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उपस्थित देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नालसा डाॅन योजना, 2025 के बारें मंे विस्तृत रूप से बताया गया एवं आज की युवा पीढ़ि के छात्रों को राष्ट्ीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने हेतु स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था, के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की गई एवं बच्चों को विभिन्न सामान्य कानूनी के बारें में भी जानकारी दी गई तथा बच्चों द्वारा पूछे जाने प्रश्नों का भी बहुत ही सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया एवं उन्हें अनुशासन का पालन करके एवं शिष्टाचार को किस प्रकार अपने व्यवहार में लाए इस बारें में भी अवगत गया, इसके साथ ही सभी बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी।
इसी क्रम में उपरोक्त कार्यक्रमों में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसे बालक जिन्होंने कानून के विरूद्ध कोई कृत्य किया है वह ‘‘धारा 12’’ विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर/पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर, प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उपरोक्त कार्यक्रमों में अमित थापक, असिस्टेंट एलएडीसी, भिण्ड एवं विद्यालयों के प्राचार्यगण रामविहारी पचैरी, प्रदीप कुमार गुप्ता एवं अध्यापकगण, समस्त स्टाॅफ, रामधर पुरोहित एवं जितेन्द्र शर्मा, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button