No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

किसान संकट में और भाजपा सरकार उनकी तबाही का मना रही है उत्सव : डॉ. भारद्वाज

कांग्रेस नेताओं ने पाण्डरी गावों में ओलाबृष्टि से नष्ट फसलों का लिया जायजा

भिण्ड। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। किसानों के खेत में खड़ी लहलहाती फसल ओलावृष्टि से मुरझा गई है। कई जगह पर फसल 80 से 100 फीसदी तक खराब हो गई है। लेकिन इस संकट की घड़ी में किसानों के आंसू पोंछने की वजाय जिले के भाजपा के विधायक और मंत्री उनकी तबाही का जश्न मना रहे हैं। ये बात किसानों के बीच भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाण्डरी में पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कही।
डॉ. भारद्वाज ने बिना नाम लिए स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री प्राप्त नेता पर हमला करते हुए कहा कि होली त्योहार निकलने के बाद भी उत्सव जारी है। भाजपा का किसान विरोधी मानसिकता जाहिर होती है।
सरसों और गेहूं की फसल पूर्णता नष्ट, किसान का जीवन संकट में : भूता
मप्र कांग्रेस के पीसीसी डेलीगेट और वरिष्ठ नेता संजय भूता ने कहा कि खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से पूर्णता नष्ट हो गई है। आज किसान का जीवन संकट में और संकट के समय पूरी कांग्रेस हमारे नेता कामलनाथ के नेतृत्व मे आपके साथ खड़ी है। प्रशासन से आपकी हर संभव मदद को तैयार हैं।
प्रशासन पीडि़तों के बीच पहुंचकर जल्द करे सर्वे और जारी करे मुआवजा राशि : नयन सिंह
कांग्रेस नेता नयन सिंह कुशवाह बराकलां ने किसानों के बीच उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन को तत्काल सर्वे टीम भेजकर सर्वे कराना चाहिए और तत्काल मुआवजा राशि जारी करनी चाहिए। पटवारी अपनी मनमर्जी न करें, वास्तविक सर्वे कर पीडि़त किसानों को राहत देनें का कार्य करें।
कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय पीडि़त किसानों के साथ खेत पर नष्ट हुई फसलों का मुआयना भी किया। उनके साथ स्थानीय पीडि़त किसान ध्रुव सिंह, रामवीर सिंह, बिट्टी देवी, रामशरण सिंह, सोनू सिंह, अंकित सिंह, फूल सिंह, दीपक सिंह, अवधेश सिंह, भूरे नेता, शिवमंगल सिंह, टुंडे बघेल, महेश बघेल, जयपाल सिंह, हरदेव सिंह, लाखन सिंह, साधु सिंह, बलाटर सिंह और नरेन्द्र सिंह राजावत उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button